मैनपुरी, जनवरी 28 -- सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहजहांपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में फार्मासिस्ट मनोज कुमार अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने उनका वेतन रोकने के निर्देश चिकित्साधीक्षक डा. प्रवीण कुमार यादव को दिए। कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिटीजन चार्ट व शिकायत पेटिका को लगवाया जाए। सीएमओ ने ग्राम भूमिराजपुर उपकेंद्र नगला कंचन में नियमित टीकाकरण की भी पड़ताल की। एएनएम मंजू देवी व आशा मीरा देवी कार्य करती मिलीं। आशा ड्रेस में नहीं थी। सीएमओ ने टीकाकरण दिवस में ड्रेस में रहने के निर्देश दिए। सीएमओ ने एएनएम व आशा को कहा कि कोई भी बच्चा व गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे। आयुष्मान कार्ड धारकों को उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। टीकाकरण के दिन ग्रामीणों से आभा आईडी की जानकारी लें। जिन ग्रामीणों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.