उन्नाव, नवम्बर 29 -- शुक्लागंज। मौसम में बढ़ी नमी के चलते मच्छरों से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नगर पालिका को क्षेत्र में फागिंग कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को पालिका द्वारा विभिन्न वार्डों में फागिंग अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडे और ईओ मुकेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर वार्ड 4 कंचन नगर और वार्ड 7 ऋषि नगर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। पालिका कर्मचारियों ने दिनभर सफाई कार्य किया। जिसके बाद शाम के समय गलियों में फागिंग कर मच्छरों के प्रकोप को कम करने का प्रयास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...