अयोध्या, सितम्बर 9 -- अयोध्या। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सीएमओ की मुख्यमंत्री से शिकायत करने का पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें शिकायत करने वाले का नाम नहीं लिखा है। हिन्दुस्तान इस वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करता है। पत्र में सीएमओं के द्वारा किए गये स्थानांतरण पर सवाल उठाया गया है व अन्य कई आरोप लगाए गये है। इसके साथ में निदेशालय में किसी अधिकारी व कर्मचारी की शिकायत सम्बंधी पत्र व डीओ प्राप्त होने पर उसकी जांच के बाद कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...