बुलंदशहर, फरवरी 24 -- बुलंदशहर, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रास्ते में ई-रिक्शा खड़ा करने से रोकने को लेकर चालक और उसकी पत्नी ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान हंगामा होने पर अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। साथ ही गार्ड की तहरीर के आधार पर आरोपी दंपती को पुलिस ने हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक विवाद की जड़ रास्ते में खड़ा ई-रिक्शा बना। सीएमओ कार्यालय के मुख्य रास्ते पर ई-रिक्शा खड़ा होने से आवाजाही बाधित हो रही थी। कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जब ई-रिक्शा खड़ा करने से रोका तो चालक और उसकी पत्नी से उलझने लगे। इसके बाद गार्ड कार्यालय में पहुंच गया। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.