बरेली, फरवरी 5 -- युवक का गलत ऑपरेशन कर जान संकट में डालने वाले झोलाछाप को सीएमओ कार्यालय में घूमता देख लोग भड़क गए। अधिकारियों पर झोलाछाप को बचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मरीज सीएमओ ऑफिस गेट के सामने जमीन पर लेट गया। यह देखकर अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। हंगामा बढ़ा तो तत्काल पुलिस बुलाकर मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बारादरी के डोहरा गौटिया निवासी शिशुपाल ने आरोप लगाया कि उसके बेटे अजय का पीलीभीत बाईपास स्थित प्रथ्वी फार्मा क्लीनिक पर झोलाछाप जय वीर ने गलत ऑपरेशन कर दिया है। जयवीर ने पेशाब की जगह में पानी भरने की बात बताई और उसका ऑपरेशन कर दिया था। जबकि उसे आंत में बीमारी थी। गलत ऑपरेशन की वजह से अब उसे लगातार रक्तस्राव हो रहा है और वह चलफिर भी नहीं पा रहा है। झोलाछाप जयवीर के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.