मैनपुरी, नवम्बर 28 -- मैनपुरी। सीएमओ कार्यालय परिसर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोपी युवक वाहन खड़ा करने पहुंचा, उसे मना किया गया तो उसने जातिसूचक गालियां दी और ईंट मारकर घायल कर दिया। उधर वाहन सवार ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए हैं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी हिमांशु डागौर एडवोकेट पुत्र सुरेंद्र प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सीएमओ ऑफिस परिसर में एक व्यक्ति वाहन खड़ा कर रहा था, जिसे उसके छोटे भाई दिव्यांशु ने खड़ा करने के लिए मना किया तो वाहन सवार ने छोटे भाई को गालियां देते हुए ईंट मार दी। जिससे उसके सर में खून निकल आया। वह घायल हो गया पुलिस ने तहरीर पर मारपीट और एससीएसटी के रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे पक्ष के सुमित पुत्र पदम सिंह निवासी देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.