बस्ती, नवम्बर 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी के साथ मनबढ़ युवक ने कार्यालय में अभद्रता किया। आरोप है कि जरूरी कागजात फाड़ दिए और अपशब्द कहे। घटना से नाराज कर्मियों ने सीएमओ से मिलकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने की मांग की। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जिला अस्पताल की चौकी में तहरीर भेजी गई है। मामले में प्रभावी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया है। स्वास्थ्य कर्मी राधेश्याम चौधरी ने सीएमओ को दिए शिकायती-पत्र में कहा है कि वह डाक बांटकर आकर वापस कार्यालय पहुंचे थे। लबनापार का एक व्यक्ति कार्यालय में आया और अपशब्द कहते हुए अभद्रता किया, उसके हाथ से छीनकर जरूरी कागजात को फाड़ दिया। मारने-पीटने पर आमादा हो गया। घटना से कर्मियों से भय व्याप्त हो गया है। वह अपने आप को सुरक्षित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.