शाहजहांपुर, मार्च 7 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। एक बार फिर से स्वास्थ्य महकमा सुर्खियों में आ गया है। जिसमें एक बड़े घोटाले की बू आती हुई नजर आ रही है। इसको खुद जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने सीएमओ आफिस में निरीक्षण के दौरान पकड़ा है। अचानक जिपं अध्यक्ष के निरीक्षण बाद सीएमओ आफिस सहित सीएचसी व पीएचसी तक में हड़कंप मच गया। गुरुवार की शाम लगभग 4:15 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव सीएमओ कार्यालय पहुंची। जहां पर मौजूद डाक्टरों से उन्होंने बातचीत की और निरीक्षण किया। डाक्टरों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष से ठीक से बात न किए जाने के बाद उनका पारा चढ़ गया, उन्होंने फोन कर जिला पंचायत के वित्त एवं लेखाकर, वरिष्ठ लिपिक आदि को सीएमओ आफिस बुला लिया। उनके द्वारा जब सीएमओ आफिस के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के नाम सामान की खरीद फरोख्त करने वाले बिलों का मिलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.