हाथरस, फरवरी 3 -- हाथरस, संवाददाता। शहर के तालाब चौराह स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में तैनात एक महिला बाबू को सोमवार को एंटी करप्शन यूनिट अलीगढ़ की टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। महिला लिपिक पर इंटर्नशिप के लिए सीएचसी अलॉटमेंट के नाम पर युवक से रुपये मांगे जाने का आरोप है। एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार की गई महिला लिपिक का नाम बबीता है। वह मूल रूप से आगरा की रहने वाली है। सीएमओ कार्यालय में वह वर्ष 2019 से तैनात है। उनके पति आगरा में ही निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। लिपिक बबीता के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डीफार्मा और बी फार्मा प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप कराए जाने सहित कई महत्वपूर्ण पटल की जिम्मेदारी थी। सिकंदराराऊ क्षेत्र निवासी प्रशांत परमार द्वारा बी फार्मा करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.