गोंडा, दिसम्बर 10 -- गोण्डा, संवाददाता। सीएमओ ऑफिस के रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी की चिकित्सा प्रतिपूर्ति पास करने के लिए पांच हजार की रिश्वत लेना सीएमओ आफिस के एक वरिष्ठ सहायक को महंगा पड़ गया। बुधवार को पांच हजार रुपए लेते एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। टीम आरोपी कर्मचारी को लेकर देहात कोतवाली चली आई। बाद में लिखा-पढ़ी कर आरोपी को न्यायालय के लिए रवाना किया गया । बताया जाता है कि बहराइच जनपद के जरवल रोड थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी सीएमओ आफिस के रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी अंगद पांडेय की चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान के लिए सीएमओ कार्यालय भेजी गई थी। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए बलिया के सहतवार निवासी वरिष्ठ सहायक शशिकांत सिंह पुत्र राम नरायन सिंह पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत रिटायर्ड कर्मच...