भागलपुर, नवम्बर 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की हृदयस्थली में स्थित सीएमएस स्कूल के ऐतिहासिक खेल मैदान को पुनर्जीवित करने की दिशा में गुरुवार को एक अच्छी पहल की गई। भागलपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति के संयोजक कमल जायसवाल, सहसंयोजक डॉ. आनंद कुमार मिश्रा एवं राकेश कुमार सहित आदमपुर के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह सफाई अभियान शुरू हुआ। नगर निगम के जोनल प्रभारी सेक्टर हसन खान के सहयोग से 20-25 सफाई कर्मियों को मैदान की सफाई में लगाया गया। कमल जायसवाल ने बताया कि यह मैदान कभी कई नामचीन खिलाड़ियों का उद्गम स्थल रहा है, लेकिन कालांतर में स्थानीय उदासीनता और स्कूल प्रशासन की अनदेखी के कारण यहां खेलों का आयोजन बंद हो गया था। स्थानीय गणमान्य लोगों और संघर्ष समिति ने यह मैदान और भागलपुर की खेल संस्कृति को पुनः स्थापित करने का निश्चय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.