लखनऊ, दिसम्बर 7 -- सीएमएस अलीगंज द्वितीय कैम्पस की शिक्षिका शुभ्रा सिंह को लेखन के लिये राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। शुभ्रा सिंह ने ब्रम्ह समाज फाउण्डेशन हैदराबाद के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। शुभ्रा को सात हजार के नगद पुरस्कार से नवाजा गया। शिक्षिका को रचनात्मक व प्रेरणादायी लेखन के लिये प्रशस्ति पत्र मिला। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने शुभ्रा सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...