लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ। सीएमएस अलीगंज द्वितीय कैम्पस की चार शिक्षिकाओं तनुश्री रस्तोगी, शिवानी त्रिपाठी, रितु गुप्ता एवं दीप्ती मेहरोत्रा ने सेन्टा टीचिंग कोशेंट टेस्ट में परचम लहराया है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में तनुश्री रस्तोगी ने गणित, शिवानी त्रिपाठी एवं रितु गुप्ता ने जनरल पेडागॉजी और दीप्ती मेहरोत्रा ने इग्लिश ट्रैक में शिक्षण प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के हजारों स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्स लिया। प्रतिभागियों को तीन मुख्य मानकों सब्जेक्ट एक्सपर्टाइज, क्लासरूम कम्युनिकेशन एवं एलीमेन्ट्स ऑफ वर्बल कम्युनिकेशन पर आंका गया। सीएमएस प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने शिक्षिकाओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.