लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के विभिन्न कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने जरूरतमंदों को 1500 से अधिक कंबलों का वितरण किया। सर्द रात में खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों ने कम्बल पाकर राहत की सांस ली और इस पुनीत कार्य के लिए छात्रों को आशीर्वाद दिया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी। बताया कि छात्रों ने चारबाग रेलवे स्टेशन, बेगम हजरत महल पार्क, हनुमान सेतु, मेडिकल कालेज चौराहा, मनकामेश्वर मंदिर आदि लखनऊ के विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदो को कम्बल वितरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...