लखनऊ, जनवरी 19 -- सीएमएस स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने शेल्टर होम प्रेम निवास का भ्रमण कर सेवा भाव से बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरकर आशीर्वाद प्राप्त किया। छात्रों की शिक्षात्मक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सम्पूर्ण वातावरण उल्लास से परिपूर्ण हो गया। इस दौरान छात्र बुर्जुगों के साथ बैठे, कहानियां साझा कीं और सरल, शुद्ध स्नेह से परिपूर्ण वातावरण में सामाजिक जिम्मेदारी का सबक लिया। छात्रों ने गर्म कपड़े एवं मिठाइयां समेत देखभाल सामग्री से लेकर रोजमर्रा की जरूरत का सामान भेंट किया। सीएमएस स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्य दीपाली गौतम ने छात्रों की संवेदनशीलता और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मात्र शैक्षणिक उपलब्धियों तक ही सीमित नहीं है। बल्कि भावी पीढ़ी का नैतिक और सामाजिक विकास भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...