लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ। सीएमएस अलीगंज प्रथम कैम्पस के तीन छात्रों आरवी कटियार, ताशवी श्रीवास्तव एवं आरव कटियार ने बहुमुखी प्रतिभा की बदौलत ब्रेनोब्रेन जोनल फेस्ट-2025 में चैम्पियन का खिताब जीता है। सीएमएस छात्रों ने एबेकस, मेन्टल मैथ्स, लॉजिकल एक्टिविटी आदि विषयों में ज्ञान-विज्ञान का शानदार प्रदर्शन कर चैम्पियन ट्राफी अपने नाम की है। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सीएमएस हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि आयोजकों ने मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.