लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ। सीएमएस अलीगंज प्रथम कैम्पस की कक्षा 8 की छात्रा अदिति पाण्डेय को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये सिल्वर स्टार ऑथर अवार्ड से नवाजा गया है। अदिति की पुस्तक 'होलसम एवं 'सीड्स वी सॉन के लिए साहित्यिक प्रकाशन 'ब्रिबुक्स ने यह अवार्ड दिया है। सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि साहित्य के क्षेत्र में अदिति की विशेष रूचि है। छात्रा 10 वर्ष की उम्र से ही लेखन कर रही है। अदिति द्वारा लिखित उपन्यास 'होलसम को बच्चे व किशोर खूब पसंद कर रहे हैं। यह दोस्ती व गलतफहमी पर आधारित एक काल्पनिक कृति है। जबकि दूसरी पुस्तक 'सीड्स वी सॉन बच्चों व किशोरों को समता व न्याय से परिपूर्ण सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रेरित करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.