लखनऊ, जनवरी 7 -- सीएमएस अलीगंज द्वितीय कैम्पस की कक्षा-एक की छात्रा लावण्या काबरा ने यूपी स्टेट बैटल स्पोर्ट डांस चैम्पियनशिप में दो प्रथम पुरस्कार जीते हैं। छात्रा ने एकल परम्परागत और समूह नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। बैटल स्पोर्ट डान्स एसोसिएशन ऑफ यूपी ने छात्रा को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ.भारती गांधी ने छात्रा को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...