लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा रितिशा सेठी को उच्चशिक्षा के लिए अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स, एमहर्स्ट ने 72,000 डॉलर की स्कॉलरशिप दी है। यह चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान दी जाएगी। रितिशा ने इस सफलता का श्रेय सीएमएस के अपने शिक्षकों व विद्यालय के माहौल को दिया है। सीएमएस के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...