लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ। सीएमएस इन्दिरानगर प्रथम कैम्पस की कक्षा-3 की छात्रा परीशा राय ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आईबीटी) के अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में पहली रैंक हासिल की है। परीशा को सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया है। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने मेधावी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। सीएमएस के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च के तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसमें कई देशों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.