लखनऊ, दिसम्बर 29 -- लखनऊ। सीएमएस अलीगंज प्रथम कैम्पस को शिक्षा के क्षेत्र में नवीनता व उत्कृष्टता के अभिनव प्रयोग के लिये सिटी लेवल लिटरेरी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सीएमएस को यह सम्मान शैक्षिक पत्रिका एजुकेशन वर्ल्ड एवं साहित्यिक पल्बिकेशन्स ब्रिबुक्स के तत्वावधान में आयोजित नेशनल यंग ऑथर्स फेयर के दौरान दिया गया। सीएमएस के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि अलीगंज प्रथम कैम्पस को यह सम्मान भावी पीढ़ी की साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देने, रचनात्मक सोच व सृजनात्मक क्षमता के विकास के लिये दिया गया है। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या शिवानी सिंह एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...