लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ। सीएमएस गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन की छह सदस्यीय छात्र टीम ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कैम्ब्रिज साइंस रिसर्च कम्पीटीशन में बेस्ट इन नार्थ रीजन अवार्ड हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 90 से अधिक विद्यालयों ने हिस्सा लिया। देश के प्रत्येक क्षेत्र से एक विद्यालय को विजेता घोषित किया गया। सीएमएस कैम्ब्रिज टीम ने अपने रिसर्च प्रोजेक्ट सॉयल अण्डर स्ट्रेस: इफेक्ट ऑफ वेस्टवाटर एण्ड इण्डस्ट्रियल कैन्टामिनेशन ऑन द सॉयल ऑफ लखनऊ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये नार्थ रीजन में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। कैम्ब्रिज की छात्र टीम ने रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ की मिट्टी पर अपशिष्ट जल एवं औद्योगिक प्रदूषण के प्रभाव का गहन अध्ययन किया। कैम्ब्रिज की विजेता छात्र टीम में कृतिका सिंह, अभिषेक यादव, मायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.