लखनऊ, फरवरी 1 -- सीएमएस के तत्वावधान में सीएमएस हाई स्कोरर्स कन्सर्ट का आयोजन गोमती नगर प्रथम कैम्पस में हुआ। सीएमएस प्रेसीडेंट डॉ.रोजर डेविड किंगडन ने एबीआरएसएम लंदन के तत्वावधान में आयोजित संगीत परीक्षाओं में विशेष योग्यता हासिल करने विद्यालय के छात्रों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इन छात्रों ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर छात्रों ने संगीतमय प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। दिसम्बर 2025 में हुई संगीत परीक्षा में सीएमएस के 517 छात्र शामिल हुए। इनमें 47 छात्रों ने डिस्टिंक्शन और 78 छात्रों को मैरिट में स्थान मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.