लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ। सीएमएस राजेन्द्र नगर द्वितीय कैम्पस का वार्षिक समारोह कानपुर रोड ऑडिटोरियम में मनाया गया। सीबीसीआईडी के डीआईजी डॉ. अखिलेश निगम ने समारोह का उदघाटन किया। डॉ. अखिलेश निगम ने कहा कि समाज के नवनिर्माण में उद्देश्यपूर्ण शिक्षा का अहम योगदान है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि उत्कृष्टता के लिए पूरा प्रयास करें एवं अपना सामाजिक और आध्यात्मिक विकास भी करें। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने अभिभावकों व शिक्षकों से अपील की कि बच्चों को घर व विद्यालय में नैतिकता व आध्यात्मिकता का वातावरण उपलब्ध करायें। जिससे भावी पीढ़ी का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास हो सके। छात्रों ने ईश्वर भक्ति से परिपूर्ण शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा प्रदर्शित कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। सीएमएस छात्रों ने से मनाया क...