लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ। सीएमएस की प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन के नेतृत्व में स्कूल के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में आयोजित 'ग्लोबल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026' में उपस्थिति दर्ज करायी। प्रतिनिधिमंडल में प्रो. किंगडन के अलावा कैम्ब्रिज कैम्पसेज़ की डीन सुषमा राजकुमार, श्रद्धा तेली व शोभित कंचन आदि शामिल रहे। सम्मेलन में विश्व भर से आए नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने शिक्षा एवं समाज में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बढ़ती भूमिका पर बात रखी। प्रो. किंगडन ने बताया कि शैक्षिक संस्थान की यह जिम्मेदारी है कि वे भावी पीढ़ी को इस प्रकार तैयार करें कि वे आगे चलकर आधुनिक तकनीकों के साथ नैतिक एवं सृजनात्मक रूप से जुड़ सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.