लखनऊ, जनवरी 27 -- सीएमएस कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों की 30 सदस्यीय ब्रास बैण्ड टीम ने नेशनल स्कूल बैण्ड कम्पटीशन में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा पुरस्कार जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 77वें गणतन्त्र दिवस समारोह में दिल्ली के नेशनल बाल भवन में किया गया। सीएमएस छात्र टीम को प्रशस्ति पत्र, ट्राफी एवं 31 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सीएमएस संस्थापिका निदेशिका डॉ.भारती गांधी ने ब्रास बैण्ड टीम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...