लखनऊ, जून 4 -- लखनऊ। सीएमएस गोमती नगर प्रथम कैम्पस की दो शिक्षिकाओं रेनू चौधरी एवं रुचि मिश्रा को शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल के लिये गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। शिक्षिकाओं ने यह उपलब्धि क्रेस्ट टीचर ओलम्पियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर हासिल की है। सीएमएस के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि ओलम्पियाड में रेनू चौधरी ने क्रेस्ट टीचर मैथमेटिक्स ओलम्पियाड एवं क्रेस्ट टीचर रीजनिंग ओलम्पियाड में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं रुचि मिश्रा ने क्रेस्ट टीचर साइंस ओलम्पियाड एवं क्रेस्ट टीचर रीजनिंग ओलम्पियाड में दो गोल्ड जीते हैं। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने शिक्षिकाओं को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.