बलिया, दिसम्बर 10 -- बलिया, संवाददाता। जिला अस्पताल में बुधवार को एक महिला ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के चेम्बर में घुसकर कुर्सी पर कब्जा कर लिया। कुछ देर बाद पहुंचे सीएमएस और कर्मचारी महिला को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे तो वह हंगामा करने लगी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। परिजनों के बाद ही महिला को बाहर निकालने में कामयाबी मिल सकी। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही। सुबह अस्पताल में दवा-इलाज के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके यादव पर्ची काउंटर का जायजा लेने के लिए गये थे। इसी बीच पहुंची एक महिला उनके चेम्बर में घुसकर कुर्सी पर बैठ गयी। कुछ देर बाद सीएमएस पहुंचे तो अपनी कुर्सी पर किसी अनजान महिला को देख हैरान हो गये। उन्होंने महिला से सवाल-जबाब करते हुए कुर्सी से हटाने का प्रयास किया तो वह हंगामा करने लगी। इसके बाद...