चक्रधरपुर, फरवरी 14 -- सीएमएम और एमएसएस विभाग के कर्मचारी सेल शाबाश पुरस्कार योजना के तहत हुए सम्मानित -18 कर्मचारियों को सेल शाबाश पुरस्कार से किया गया सम्मानित राउरकेला,संवाददाता। राउरकेला इस्पात संयंत्र में केंद्रीय अनुरक्षण-सीएमएम और एमएसएस विभाग के 18 कर्मचारियों को मरम्मत भवन के सम्मेलन कक्ष में सेल शाबाश पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) डीके पालो ने समारोह की अध्यक्षता की और पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी(सीएमएम) एसके पंका, अनुभागों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी, मानव संसाधन विभाग के प्रतिनिधि एवं सीएमएम अंतर्गत आने वाले विभाग के कर्मचारियों का प्रतिनिधि वर्ग उपस्थित था। मौके पर डीके पालो ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को बधाई दी। उनके समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। रख...