मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के पैक्स अध्यक्ष के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को डीएम को ज्ञापन देकर सीएमआर आपूर्ति कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा है कि बीते एक नवंबर से धान अधिप्राप्ति शुरू है। अभी तक जिले में 37 हजार एमटी धान की खरीदारी हो चुकी है। इसके एवज में एसएफसी के द्वारा सीएमआर की आपूर्ति शून्य है। इस कारण सभी पैक्स को भारी ब्याज वहन करना पड़ रहा है। बिहार राज्य खाद्य निगम को निर्देश देते हुए एसटीआर निर्गत कराते हुए सीएमआर आपूर्ति कराई जाए। प्रतिनिधि मंडल में प्रदीप कुमार राय, राजेश कुमार, शशिभूषण कुमार, लक्ष्मण राय, जनार्दन कुमार, रामप्रवेश सिंह, घनश्याम सिंह, संयज कुमार, ऋषिकेश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...