मथुरा, जनवरी 7 -- सीएफजी लेडीज क्लब द्वारा नववर्ष का पहला कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, उमंग और नई ऊर्जा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी रागिनी, दीपशिखा एवं सारंधा ने बेहद प्रभावशाली ढंग से की। स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में जोश से भरपूर हाउजी गेम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। क्लब की सदस्यों को सम्मान पुरस्कार देकर उनके योगदान की सराहना की गई। साथ ही पिछले वर्ष की क्रिएटिव सदस्यों को विशेष सम्मान पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में ड्यूज़ के लिए आकर्षक उपहार भी दिए गए। नववर्ष का जश्न दोस्तों के साथ स्वादिष्ट लंच, डांस फ्लोर और मनमोहक माहौल में मनाया गया। कुछ सदस्यों ने विशेष नृत्य प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। आयोजन में अर्चना अग्रवाल, नीना जैन, निध...