लखनऊ, अप्रैल 15 -- अस्पताल में आग लगने के बाद राहत व बचाव कार्य में पांच घंटे तक लगे अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी बीमार पड़ गए थे। इन लोगों ने पूरे अस्पताल में भरे धुएं के बीच ही खुद की जान सांसत में डालकर 200 से अधिक मराजों को बाहर निकाला। इससे सीएफओ मंगेश कुमार, एफएसओ सरोजनीनगर सुमित प्रताप सिंह, एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह, एफएसओ गोमती नगर सुशील कुमार, एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार, फायरमैन प्रवेश कुमार, विवेक कुमार, रजनीश सिंह और राकेश गुप्ता को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्हें देर रात लोकबंधु अस्पताल की ही इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया था। उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य हुई तो तड़के छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.