मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीएन कॉलेज साहेबगंज के शिक्षक डॉ. गोवर्धन सिंह के समर्थन में बीआरएबीयू शिक्षक संघ बूटा और बुस्टा आ गया है। दोनों संगठनों ने गुरुवार को कुलपति को पत्र लिखकर शिक्षक के साथ हुई घटनाओं पर विरोध जताया है। संघ ने कुलपति को लिखे पत्र में कहा है कि सीएन कॉलेज के अर्थपाल सह सहायक प्राध्यापक डॉ. गोवर्धन सिंह के साथ लगातार हो रही हिंसात्मक घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उनके साथ संवेदक के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। यह बहुत दुखद है। संघ ने कॉलेज में अनुशासित माहौल बनाने के लिए जांच करने की भी मांग वीसी से की। संघ ने वीसी से डॉ. गोवर्धन सिंह की सुरक्षा की मांग की। संघ ने कहा कि अगर शिक्षक के साथ कोई भी अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी कॉलेज और विवि प्रशासन की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...