देवरिया, अप्रैल 4 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। सीएनजी ऑटो लेकर चालक फरार हो गया। रामपुर कारखाना पुलिस ने चालक के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया। चालक और टेंपो का पता नहीं चलने पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। महुआ दी थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे निवासी मनोज कुमार द्विवेदी ने सीएनजी ऑटो खरीदा था। वाहन को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी अखिलेश गोड़ पुत्र नंदलाल गोड़ चलाता था। आरोप है कि 27 अगस्त 2024 को वह मनोज के घर से टेंपो लेकर गया फिर वापस नहीं लौटा। कई दिनों की तलाश के बाद मनोज कुमार द्विवेदी ने रामपुर कारखाना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी चालक अखिलेश के खिलाफ 316 (2) यानी गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया। कई जगह दबिश देने के बाद भी पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी और ना ही टेंपो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.