रांची, फरवरी 20 -- रांची। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के तत्वावधान में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। लाइन टैंक रोड स्थित ड्यूक मेंशन में कार्यक्रम होगा। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया रविवार शाम तीन बजे होने वाले समारोह में महासंघ के सभी ऑटो चालक और मालिक शिरकत करेंगे। इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम का संदेश साझा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...