पटना, फरवरी 13 -- चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय विशेष व्याख्यान श्रृंखला का समापन शुक्रवार को हो गया। नेशनल लॉ विश्वविद्यालय, जोधपुर की प्रो. पूनम सक्सेना ने पांच वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को तुलनात्मक तलाक कानून और तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को उत्तराधिकार कानून पर व्याख्यान दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो फैजान मुस्तफा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन के लिए आयोजित किया गया। परिवार विधि की संकाय सदस्यों डॉ. पूजा श्रीवास्तव व तन्नु श्री के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...