कोडरमा, जुलाई 3 -- कोडरमा। जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव एवं मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल ने उपायुक्त ऋतुराज को ज्ञापन सौंपकर झुमरी तिलैया सीएच स्कूल रोड से बबन सिंह के घर तक के रास्ते में फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर कई लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने सड़क किनारे अधिगृहित भूमि पर अवैध रूप से बाउंड्री दीवार खड़ी कर दी है। इसके चलते पहले 50 से 60 फीट चौड़ी सड़क अब सिमटकर मात्र 15 से 20 फीट रह गई है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.