बिजनौर, फरवरी 10 -- स्योहारा। राष्ट्रीय कृमि दिवस पर एनसीसी कैडेट और सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई और गोली के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सीएचसी स्योहारा में आयोजित विशेष उद्घाटन समारोह में एम क्यू इंटर कॉलेज स्योहारा की एनसीसी कैप्टन मोहम्मद यूनुस पारस इंटर कॉलेज के धीरज शर्मा प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा, हेल्थ सुपरवाइजर वीर सिंह, राजेश कुमार, फार्मासिस्ट प्रदीप रावत, जितेंद्र रावत, एआरओ आलोक कुमार, डॉक्टर श्वेता, डॉक्टर राकेश कुमार, सुमित कुमार, उमेश कुमार, बीपीएम शालिनी बिश्नोई, बीसीपीएम राजेश कुमार और डीईओ राशि और अनम ओर अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे। केंद्र अधीक्षक डॉक्टर बृजेश सनेही ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...