बिजनौर, जनवरी 22 -- नहटौर। नहटौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सर्पमित्र बी.भास्कर ने रेस्क्यू कर पकड़ लिया और जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। सीएचसी नहटौर में पिछले कुछ दिनों से एक विशालकाय कोबरा सांप दिखाई देने से अस्पताल परिसर में भय का माहौल बना हुआ था। गुरुवार को सर्पमित्र बी. भास्कर ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप के पकड़े जाने की खबर मिलते ही अस्पताल स्टाफ ने चैन की सांस ली। सर्पमित्र बी. भास्कर ने बताया कि पकड़ा गया सांप अत्यंत विषैला कोबरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...