बलरामपुर, जनवरी 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कार्यप्रणाली में कई गंभीर खामियां उजागर हुईं, जिस पर सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ के निरीक्षण के समय चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित यादव, वरिष्ठ सहायक हरियानंद सिंह व वार्ड बॉय राजेश कश्यप ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने तीनों कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.