सोनभद्र, फरवरी 4 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक गर्भवती महिला को बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल में ले जाकर महंगे ऑपरेशन कराने का मामला सामने आया है। महिला को सीएचसी से रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाने के बजाय राबर्ट्सगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बिचौलिया ले गया। अब वहां पर आपरेशन के बाद 40 से 50 हजार रूपये का बिल बनाकर शोषण किया जा रहा है। महिला के पति ने सीएचसी अधीक्षक को शिकायती पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है। ग्राम पंचायत पड़री के बराईडॉड निवासी जयराम ने बताया कि बीते दिनों वह अपनी गर्भवती पत्नी पूजा को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे थे, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर के बाद जब वे एंबुलेंस से जिला अस्पताल जाने के लिए निकले, तभी रास्ते में एक झोलाछाप डाक्टर ने अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.