कौशाम्बी, जनवरी 20 -- खंड विकास अधिकारी सिराथू भवेश कुमार शुक्ल ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच करते हुए दवा कक्ष व एचआरपी वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ भावेश शुक्ल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भोजन व दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। एचआरपी श्रेणी की गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर यह जाना कि आयरन, सुक्रोज तथा आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण एवं दवाएं समय से उपलब्ध कराई जा रही हैं या नहीं। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि दिसंबर माह में कुल 3,300 आयरन सुक्रोज प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2,500 का वितरण किया जा चुका है तथा 800 अभी उपलब्ध हैं। एचआरपी महिलाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.