रामपुर, दिसम्बर 5 -- भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शाहबाद सीएचसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कार्रवाई की मांग को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व कार्यकर्ता सीएमओ दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन कर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। कहा है कि सीएचसी शाहबाद पर तैनात वीपीएम आयुष्मान और सफाई घोटाले में पूरी तरह लिप्त है। इस कर्मचारी का ट्रांसफर मिलक हो चुका है मगर अधिकारियों की मिलीभगत से उन्होंने ट्रांसफर रुकवा लिया है। इसके अलावा यह भी आरोप लगाया है कि कई एएनएम अवकाश पर रहती हैं और ड्यूटी पर नहीं जाती है। इसके एवज में अवैध वसूली की जाती है। आरोप लगाया कि अस्पताल में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर भी अवैध वसूली की जाती है। सीएमओ से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसानों ने डीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.