मैनपुरी, दिसम्बर 18 -- किशनी। सीएमओ डा. आरसी गुप्ता के निर्देशन में सीएचसी किशनी पर बैठक का आयोजन किया गया। सभी एएनएम व अन्य कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मरीजों को सर्दी से बचाव के लिए निर्देशित किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय कुमार ने कहा कि एएनएम यूबिन पोर्टल पर सभी टीकों को अपलोड करना सुनिश्चित करें। बीसीएम से सहयोग लें। सीएमओ ने कहा कि हर हाल में टीकाकरण का स्तर बढ़ाया जाए। चिकित्साधीक्षक डा. अजय भदौरिया का निर्देशित किया कि सर्दी को देखते हुए सीएचसी व पीएचसी पर सर्दी से बचाव के लिए हीटर व वार्मर उपलब्ध कराएं। आयुष्मान कार्ड धारकों का जागरूक करें बीमार होने पर कार्ड का लाभ लें। सभी मरीजों को समय से उपचार व दवा उपलब्ध कराएं। वहीं सीएमओ ने पीएचसी सोज, पीएचसी सहन, पीएचसी शंकरपुर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके प...