देवरिया, जनवरी 6 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी लार पर सिजेरियन और नेत्र सर्जन की तैनाती के लिए सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए पत्रक जिलामुख्यालय लगभग लार ब्लॉक क्षेत्र से 60 किमी दूर है। यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा और दुर्गम क्षेत्र है, जटिल प्रसव के मरीजों को रेफर करना अक्सर जानलेवा हो जाता है। सुरेंद्र बौद्ध ने कहा कि महिलाओं के लिए सीएचसी जीवनदायिनी है, बेहतर और मजबूत होना चाहिए।पत्रक देने वालों में विजय कुमार जिलाध्यक्ष आरएसडी, सुदामा कुशवाहा,विमलेश कुमार संगठन सचिव, आजाद कुशवाहा,अभय कुमार,सुखदेव यादव सहित अन्य सम्मिलित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...