महाराजगंज, अप्रैल 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ के निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में तैनात चारों एलटी और एक एक्स-रे तकनीशियन अनुपस्थित मिले। सीएचसी से गायब मिलने पर सीएमओ ने इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित कर दिया। सीएमओ के कार्रवाई से स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का जायजा लिया। वहां पर इमरजेंसी सेवा संचालित थी। डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों को परामर्श और देखभाल करते मिले। लेकिन सीएचसी में एक भी एलटी नहीं मिले। फोन करने पर चारों एलटी और एक एक्स-रे तकनीशियन उपस्थित नहीं हुए। सीएमओ ने इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ ही चेतावनी नोटिस जारी किया है। सीएमओ ने कहा कि अवकाश के दिन डॉक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.