बाराबंकी, दिसम्बर 13 -- रामसनेहीघाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में शुक्रवार को राज्य स्तर से आई टीम ने व्यापक निरीक्षण किया। टीम का स्वागत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र एवं नोडल अधिकारी डॉ. रईस खान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। इसके पश्चात टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, लेबर रूम, पैथोलॉजी, एक्स-रे कक्ष, ऑपरेशन थियेटर सहित अस्पताल के सभी कक्षों का अवलोकन किया गया। टीम ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, उपकरणों की उपलब्धता तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की जांच की। इस दौरान जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, वहीं कुछ कमियों को भी चिन्हित करते हुए उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। राज्य से आई टीम में डीसीपीएम श्रावस्ती राकेश गुप्ता एवं डीईआईसी मैनेजर श्रावस्ती प...