गंगापार, दिसम्बर 23 -- उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी रामनगर में सोमवार की रात चोरों ने पीछे से छत पर चढ़कर अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में रखी सोलर बैटरी चोरी कर ली। मंगलवार सुबह जब अस्पताल के कर्मचारियों को चोरी की जानकारी हुई तो तत्काल इसकी सूचना रामनगर चौकी प्रभारी अभिनव उपाध्याय को दी गई। सूचना मिलते ही रामनगर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई। अस्पताल में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि सीएचसी परिसर में इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...