सुपौल, फरवरी 15 -- सरायगढ़, निज संवाददाता सीएचसी भपटियाही में महिला चिकित्सक के पद पर डाक्टर रेणु प्रभा ने बुधवार को अपना योगदान दिया। महिला चिकित्सक की पदस्थापना विभागीय अधिकारियों के आदेश के आलोक सीएचसी सरायगढ़ भपटियाही में पदस्थापित किया गया है। उक्त जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंन्द्र भूषण मंडल ने दी।अब खासकर महिला मरीजों को उपचार को लेकर मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि वर्षों से सीएचसी में महिला चिकित्सक के पद ख़ाली रहने से महिला मरीजों को चिकित्सीय सलाह लेने कठिनाई होती थी। लेकिन महिला चिकित्सक के पदस्थापित होने से महिला मरीजों को जांच और चिकित्सीय सलाह लेने में सहूलियत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...