गंगापार, मार्च 2 -- सीएचसी मेजा में डॉक्टरों का अभाव चल रहा है, दो डॉक्टरों के भरोसे तीस बेड के अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। अधीक्षक डा बबलू सोनकर ने बताया कि उन्हें मिलाकर कुल चार डाक्टर हैं, डा सास्वत सिंह को कुछ दिन पहले जिला जेल नैनी में अटैच कर दिया गया है। डा सुरेश सोनकर व आयुष डाक्टर रेशमा दिन के समय गर्भवती महिलाओं व महिला मरीजों को देखने के बाद चली जातीं हैं। आवास विहीन अस्पताल में वह व डाक्टर सुरेश सोनकर चौबीस घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अधीक्षक को अस्पताल के मरीजों को देखने के अलावा स्वास्थ्य विभाग व जिला मुख्यालय पर होने वाली बैठक में जाना होता है, अधीक्षक जब मीटिंग में चले जाते हैं तो एक डाक्टर सुरेश सोनकर व महिला डाक्टर मरीजों का परीक्षण करती हैं। मेजा सीएचसी में प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों की भीड़ होती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.